businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 150 से ज्यादा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 09, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex rises 500 points nifty more than 150 423405मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की रिपोर्ट और विदेशी बाजारों से मिले मजबूती के संकेतों से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई है। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 500 अंक उछला और निफ्टी ने भी 150 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई। पूर्वाह्न् 9.55 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 368 अंकों यानी 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 41,186.17 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 111.45 अंकों यानी 0.93 फीसदी की तेजी के साथ 12,136.80 पर बना हुआ था।

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह नौ बजे पिछले सत्र के मुकाबले बढ़त के साथ 41,216.67 पर खुला और 41,318.18 तक चढ़ा। पिछले सत्र में सेंसेक्स 41,175.72 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले तेजी के साथ 12,153.15 पर खुला और 12,177 तक चढ़ा। पिछले सत्र में निफ्टी 12,025.35 पर बंद हुआ था।

अमेरिका ने बहरहाल ईरान के साथ टकराव का रास्ता छोड़ने का फैसला लिया है, जिससे खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम होने से एशियाई बाजारों में गुरुवार को तेजी का रुख बना रहा। (आईएएनएस)

[@ निसार अहमद को नहीं डिगा सकी पैसों की कमी, पिता चलाते हैं रिक्शा]


[@ इस ऑफिस में अपने आप चलती हैं कुर्सियां! ]


[@ 18 साल के लडके के पेट से निकला अविकसित भ्रूण!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0