businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 12,200 के ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Feb 14, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex rises 200 points nifty above 12200 429708मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी के रुझानों के बीच सेंसेक्स आरंभिक कारोबार में 200 अंकों से ज्यादा उछला और निफ्टी ने भी करीब 70 अंकों की बढ़त बनाई। हालांकि, बाद में सेंसेक्स 41,500 के ऊपर जबकि निफ्टी 12,200 के ऊपर कारोबार कर रहा था। सरकारी बैंकों और आईटी सेक्टर के शेयरों में तेजी से और विदेशी फंड के आगम से बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान निवेशकों का रुझान सकारात्मक बना रहा। थोक महंगाई दर के आंकड़े आज जारी होने से पहले बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला।

सुबह 10.05 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 63.73 अंकों की बढ़त के साथ 41,523.52 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 29.20 अंकों की बढ़त के साथ 12,203.85 पर बना हुआ था।  (आईएएनएस)

[@ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की टॉप-6 पारियां]


[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]


[@ घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0