businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में नाम मात्र की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 19, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex registers unsignificant splurgeमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को मामूली तेजी देखी गई। सेंसेक्स 0.25 अंकों की तेजी के साथ 21,832.86 पर और निफ्टी 7.40 अंकों की तेजी के साथ 6,524.05 पर बंद हुआ। बुध की सुबह सेंसेक्स 40.07 अंकों की तेजी के साथ 21,872.68 पर खुला और 0.25 अंकों की तेजी के साथ 21,832.86 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 21,895.83 के ऊपरी और 21782.01 के निचले स्तर को छुआ।

 निफ्टी 13.35 अंकों की तेजी के साथ 6,530.00 पर खुला और 7.40 अंकों या 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 6,524.05 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 6,541.20 के ऊपरी और 6,506.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 20.21 अंकों की तेजी के साथ 6,739.58 पर और स्मॉलकैप 30.67 अंकों की तेजी के साथ 6,722.35 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। धातु (2.12 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.21 फीसदी), बैंकिंग (0.61 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.48 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.45 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (2.24 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.63 फीसदी), तेल एवं गैस (0.49 फीसदी), रियल्टी (0.36 फीसदी) और बिजली (0.11 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0