businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बाजारों में गिरावट,सेंसेक्स 88 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Oct 25, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plunge down by 88 points 111223मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 87.66 अंकों की गिरावट के साथ 28,091.42 पर और निफ्टी 17.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,691.30 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 19.99 अंकों की गिरावट के साथ 28,159.09 पर खुला और 87.66 अंकों या 0.31 फीसदी गिरावट के साथ 28,091.42 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,211.41 के ऊपरी और 28,013.69 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 शेयरों में तेजी रही। अडाणी पोर्ट्स (9.43 फीसदी), डॉ रेड्डी (3.59 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.60 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.49 फीसदी) और भारती एयरटेल (1.48 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.51 फीसदी), टाटा स्टील (2.51 फीसदी), गेल (2.02 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनिलीवर (2.00 फीसदी) और ओएनडीसी (1.30 फीसदी)।

 निफ्टी सुबह 12.75 अंकों की तेजी के साथ 8,721.70 पर खुला और 17.65 अंकों या 0.20 फीसदी गिरावट के साथ 8,691.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,722.65 के ऊपरी और 8,663.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। मिडकैप 41.23 अंकों की गिरावट के साथ 13,543.70 पर और स्मॉलकैप 17.37 अंकों की तेजी के साथ 13,518.83 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से पांच सेक्टरों -दूरसंचार (0.76 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.46 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.46 फीसदी), बैंकिंग (0.25 फीसदी) और उपभोक्ता गैरअनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (0.15 फीसदी) में तेजी रही।

गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (0.84 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.83 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.56 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.53 फीसदी) और तेल और गैस (0.48 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0