businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 229 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 11, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex plummets down by 229 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 229.09 अंकों की गिरावट के साथ 27,602.01 पर और निफ्टी 62.75 अंकों की गिरावट केसाथ 8,292.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 34.76 अंकों की गिरावट के साथ 27,796.34 पर खुला और 229.09 अंकों या 0.82 फीसदी गिरावट के साथ 27,602.01 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,796.34 के ऊपरी और 27,539.47 पर बंद हुआ। निफ्टी 16.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,338.85 पर खुला और 62.75 अंकों या 0.75 फीसदी गिरावट केसाथ 8,292.90 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,348.30 के ऊपरी और 8,272.40 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 61.65 अंकों की गिरावट के साथ 10,239.70 पर और स्मॉलकैप 76.01 अंकों की गिरावट के साथ 11,236.53 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से एक सेक्टर स्वास्थ्य सेवा (0.30 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे तेल एवं गैस (2.48 फीसदी), रियल्टी (2.03 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.18 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.05 फीसदी) और बिजली (1.03 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0