businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 207 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | May 03, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets down by 207 points 33664मुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 207.27 अंकों की गिरावट के साथ 25,229.70 पर और निफ्टी 58.90 अंकों की गिरावट के साथ 7,747.00 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 63.17 अंकों की तेजी के साथ 25,500.14 पर खुला और 207.27 अंकों या 0.81 फीसदी गिरावट के साथ 25,229.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,705.96 के ऊपरी और 25,192.94 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 18.90 अंकों की तेजी के साथ 7,824.80 पर खुला और 58.90 अंकों या 0.75 फीसदी गिरावट के साथ 7,747.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,890.25 के ऊपरी और 7,735.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 95.04 अंकों की गिरावट के साथ 11,069.36 पर और स्मॉलकैप 31.33 अंकों की गिरावट के साथ 11,032.53 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से दो सेक्टरों दूरसंचार (2.09 फीसदी) और रियल्टी (0.32 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (1.57 फीसदी), धातु (1.34 फीसदी), ऊर्जा (1.27 फीसदी), तेल और गैस (1.04 फीसदी) और बैंकिंग (1.03 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0