businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 112 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | July 05, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets by 112 points 53690मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 111.89 अंकों की गिरावट के साथ 27,166.87 पर और निफ्टी 34.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,335.95 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 61.96 अंकों की तेजी के साथ 27,340.72 पर खुला और 111.89 अंकों या 0.41 फीसदी गिरावट के साथ 27,166.87 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,348.66 के ऊपरी और 27,127.30 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 8.6 अंकों की तेजी के साथ 8,379.30 पर खुला और 34.75 अंकों या 0.42 फीसदी गिरावट के साथ 8,335.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,381.45 के ऊपरी और 8,319.95 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 9.94 अंकों की गिरावट के साथ 11,916.69 पर और स्मॉलकैप 13.33 अंकों की गिरावट के साथ 11,992.51 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 4 सेक्टरों धातु (0.40 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.35 फीसदी), ऊर्जा (0.32 फीसदी) और स्वास्थ्य देखभाल (0.21 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे उपभोक्ता सेवाएं (1.14 फीसदी), दूरसंचार (0.86 फीसदी), बिजली (0.71 फीसदी), रियल्टी (0.63 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.60 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0