businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 80 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 27, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 80 points 178071मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 80.09 अंकों की गिरावट के साथ 28,812.88 पर और निफ्टी 42.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,896.70 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17.53 अंकों की गिरावट के साथ 28910.50 पर खुला और 80.09 अंकों या 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 28,812.88 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28961.83 के ऊपरी और 28791.19 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.2 अंकों की बढ़त के साथ 8,943.70 पर खुला और 42.80 अंकों या 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 8,896.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,951.80 के ऊपरी और 8,888.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मामूली तेजी देखी गई। मिडकैप 1.67 अंकों की बढ़त के साथ 13533.78 पर और स्मॉलकैप 22.10 अंकों की तेजी के साथ 13609.88 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- दूरसंचार (2.8 फीसदी), बैंकिंग (1.39 फीसदी), ऑटो (0.99 फीसदी), वित्त (0.96 फीसदी) और बिजली (0.81 फीसदी)। वहीं ऊर्जा (1.85 फीसदी), तेल एवं गैस (0.69 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.27 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.22 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (0.11 फीसदी) बीएसई के तेजी वाले सेक्टर रहे। (आईएएनएस)

[@ जिगर और दिल चाहिए यहाँ जाने के लिए]


[@ फिल्मों से ज्यादा अफेयर्स के लिए रहीं सुर्खियों मे ]


[@ पर्स में ना रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाओगे कंगाल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0