businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 67 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Oct 19, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 67 points 107335मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 66.51 अंकों की गिरावट के साथ 27,984.37 पर और निफ्टी 18.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,659.10 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 61.48 अंकों की तेजी के साथ 28,112.36 पर खुला और 66.51 अंकों या 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 27,984.37 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,131.07 के ऊपरी और 27,926.17 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 19.6 अंकों की तेजी के साथ 8,697.50 पर खुला और 18.80 अंकों या 0.22 फीसदी गिरावट के साथ 8,659.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,698.75 के ऊपरी और 8,636.70 के निचले स्तर को छुआ।

वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी देखी गई। मिडकैप 8.72 अंकों की तेजी के साथ 13,552.71 पर और स्मॉलकैप 73.06 अंकों की तेजी के साथ 13,351.89 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 12 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता सेवाएं (1.17 फीसदी), बिजली (1.16 फीसदी), दूरसंचार (0.91 फीसदी), तेल और गैस (0.75 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.62 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.09 फीसदी), रियल्टी (0.91 फीसदी), वाहन (0.54 फीसदी), बैंकिंग (0.52 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.28 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0