businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 52 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 07, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 52 points 80606मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार की तेजी के बाद बुधवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 51.66 अंकों की गिरावट के साथ 29,035.67 पर और निफ्टी 25.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,917.95 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 57.65 अंकों की वृद्धि के साथ 29,035.67 पर खुला और 51.66 अंकों या 0.18 फीसदी गिरावट के साथ 28,926.36 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,067.84 के ऊपरी और 28,928.10 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 25.7 अंकों की तेजी के साथ 8,968.70 पर खुला और 25.05 अंकों या 0.28 फीसदी गिरावट के साथ 8,917.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,968.70 के ऊपरी और 8,913.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। मिडकैप 14.65 अंकों की गिरावट के साथ 13,459.47 पर और स्मॉलकैप 52.12 अंकों की तेजी के साथ 12,816.46 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (1.21 फीसदी), धातु (1.06 फीसदी), रियल्टी (0.96 फीसदी), बिजली (0.66 फीसदी) और औद्योगिक (0.61 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.96 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.90 फीसदी), तेल और गैस (0.36 फीसदी), वित्त (0.30 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.13 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0