businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 45 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Oct 07, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 45 points 99744मुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 45.07 अंकों की गिरावट के साथ 28,061.14 पर और निफ्टी 11.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,697.60 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 23.01 अंकों की तेजी के साथ 28,129.22 पर खुला और 45.07 अंकों या 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 28,061.14 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,155.68 के ऊपरी और 27,964.91 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 12.15 अंकों की तेजी के साथ 8,721.70 पर खुला और 11.95 अंकों या 0.14 फीसदी गिरावट के साथ 8,697.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,723.70 के ऊपरी और 8,663.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट देखी गई। मिडकैप 1.64 अंकों की तेजी के साथ 13,542.62 पर और स्मॉलकैप 3.18 अंकों की गिरावट के साथ 13,222.40 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से चार सेक्टरों धातु (1.00 फीसदी), औद्योगिक (0.71 फीसदी), वाहन (0.62 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.41 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (0.94 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.82 फीसदी), तेल और गैस (0.65 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.56 फीसदी) और ऊर्जा (0.36 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0