businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 284 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 03, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 284 points 65068मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 284.20 अंकों की गिरावट के साथ 27,697.51 पर और निफ्टी 78.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,544.85 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 26.81 अंकों की वृद्धि के साथ 28,008.52 पर खुला और 284.20 अंकों या 1.02 फीसदी गिरावट के साथ 27,697.51 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,015.43 के ऊपरी और 27,647.14 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 12.3 अंकों की तेजी के साथ 8,635.20 पर खुला और 78.05 अंकों या 0.91 फीसदी गिरावट के साथ 8,544.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,635.45 के ऊपरी और 8,529.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 189.34 अंकों की गिरावट के साथ 12,440.63 पर और स्मॉलकैप 139.30 अंकों की गिरावट के साथ 12,080.49 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 2 सेक्टरों दूरसंचार (0.15 फीसदी) और धातु (0.07 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (2.15 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (2.04 फीसदी), औद्योगिक (1.96 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.74 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.73 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0