businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 248 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 09, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 248 points 81892मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुRवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 248.03 अंकों की गिरावट के साथ 28,797.25 पर और निफ्टी 85.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,866.70 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 17.62 अंकों की तेजी के साथ 29,062.90 पर खुला और 248.03 अंकों या 0.85 फीसदी गिरावट के साथ 28,797.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,062.90 के ऊपरी और 28,755.08 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 18.2 अंकों की गिरावट के साथ 8,934.30 पर खुला और 85.80 अंकों या 0.96 फीसदी गिरावट के साथ 8,866.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,939.15 के ऊपरी और 8,858.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 134.05 अंकों की गिरावट के साथ 13,345.32 पर और स्मॉलकैप 61.02 अंकों की गिरावट के साथ 12,861.39 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से पांच सेक्टरों तेल और गैस (0.92 फीसदी), ऊर्जा (0.90 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.41 फीसदी), रियल्टी (0.34 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.10 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (1.77 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.76 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.67 फीसदी), वाहन (1.48 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.20 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0