businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स दो दिन तेजी के बाद धडाम,382 अंक गिरा

Source : business.khaskhabar.com | Nov 18, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex plummetsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में हफ्ते के पहले दो दिन तेजी के बाद बुधवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 381.95 अंकों की गिरावट के साथ 25,482.52 पर और निफ्टी 105.75 अंकों की गिरावट के साथ 7,731.80 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 26.76 अंकों की गिरावट के साथ 25,837.71 पर खुला और 381.95 अंकों या 1.48 फीसदी गिरावट के साथ 25,482.52 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,890.36 के ऊपरी और 25,453.32 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 14.40 अंकों की गिरावट के साथ 7,823.15 पर खुला और 105.75 अंकों या 1.35 फीसदी गिरावट के साथ 7,731.80 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,843.40 के ऊपरी और 7,725.05 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रूख रहा। मिडकैप 72.95 अंकों की गिरावट के साथ 10,637.66 पर और स्मॉलकैप 79.50 अंकों की गिरावट के साथ 11,153.95 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से एक सेक्टर उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.26 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (2.29 फीसदी), बैंकिंग (1.95 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.81 फीसदी), धातु (1.53 फीसदी) और रियल्टी (0.96 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0