businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 157 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | July 29, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 157 points 63157मुंबई। देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 156.76 अंकों की गिरावट के साथ 28,051.86 पर और निफ्टी 27.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,638.50 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 24.25 अंकों की तेजी के साथ 28232.87 पर खुला और 156.76 अंकों या 0.56 फीसदी गिरावट के साथ 28,051.86 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,233.47 के ऊपरी और 28,037.87 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 2 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 8,668.30 पर खुला और 27.80 अंकों या 0.32 फीसदी गिरावट के साथ 8,638.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,670.35 के ऊपरी और 8,631.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी देखी गई। मिडकैप 87.78 अंकों की तेजी के साथ 12,661.06 पर और स्मॉलकैप 28.27 अंकों की तेजी के साथ 12,309.95 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 6 सेक्टरों में तेजी रही। वाहन (0.79 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.79 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.72 फीसदी), तेल और गैस (0.51 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.36 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (1.64 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.92 फीसदी), धातु (0.63 फीसदी), बैंकिंग सेवाएं (0.63 फीसदी) और वित्त (0.53 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0