businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स, निफ्टी में लाल निशान के साथ कारोबार

Source : business.khaskhabar.com | Jan 17, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex nifty traded with red mark 424903मुंबई। घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को कमजोरी के साथ हुई जबकि वैश्विक बाजार से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में स्थिरता के साथ कारोबार चल रहा था जबकि निफ्टी लाल निशान के साथ बना हुआ था। सुबह 9.33 बजे सेंसेक्स स्थिरता के साथ 41,932.54 पर बना हुआ था और निफ्टी 21.35 अंकों की कमजोरी के साथ 12,334.15 पर कारोबार कर रहा था।

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले महज 3.54 अंकों की कमजोरी के साथ 41,929.02 पर खुला और 41,956.12 तक उछला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 41,850.29 रहा।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाकले 27.10 अंकों की गिरावट के साथ 12,328.40 पर खुला और कारोबार के दौरान 12357.40 तक उछला, हालांकि आरंभिक सत्र के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 12,321.40 रहा। (आईएएनएस)

[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]


[@ अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...]


[@ सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0