businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स, निफ्टी में हरे निशान के साथ कारोबार

Source : business.khaskhabar.com | Dec 06, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex nifty trade with green mark 417142मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई। सेंसक्स में 172 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई और निफ्टी भी पिछले सत्र से 29 अंक ऊपर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान दोनों प्रमुख सूचकांकों में हरे निशान के साथ कारोबार चल रहा था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स सुबह 8.43 बजे पिछले सत्र से 85.28 अंकों की तेजी के साथ 40,864.87 पर कारोबार कर रहा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी भी 24.30 अंकों की बढ़त के साथ 12,042.70 पर बना हुआ था।

इससे पहले सेंसेक्स 172.54 अंकों की बढ़त के साथ 40,952.13 पर खुला और कारोबार के दौरान 40,855.41 तक फिसला। निफ्टी भी 28.95 अंकों की बढ़त के साथ 12,047.35 पर खुलने के बाद 12,057.05 तक उछला लेकिन बाद में फिसलकर 12,036.50 पर आ गया। (आईएएनएस)

[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]


[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]


[@ स्कूल में नाबालिग छात्र से संबंध बना हुई प्रेग्नेंट टीचर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0