businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी का सिलसिला जारी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 01, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex in early trade nifty continues to rise 411549मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को फिर तेजी के रुझान के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के साथ कारोबार चल रहा था। आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा उछला जबकि निफ्टी 11,900 तक चढ़ा। सुबह 9.39 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 67.19 अंकों यानी 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 40,196.24 पर कारोबार कर रहा था और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक निफ्टी 13.50 अंकों यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 11,890.95 पर बना हुआ था।

इससे पहले सेंसेक्स 40,196.07 पर खुला और 40,283.30 तक उछला जबकि कारोबार के दौरान निचला स्तर 40,129.20 रहा। पिछले सत्र में सेंसेक्स 40,129.05 पर बंद हुआ था।

निफ्टी भी सुबह नौ बजे बढ़त के साथ 11,886.69 पर खुला और 11,914.30 तक उछला जबकि इसका निचला स्तर 11,868.95 रहा। पिछले सत्र में निफ्टी 11,877.45 पर बंद हुआ था। (आईएएनएस)

[@ सचिन तेंदुलकर के साथ तुलना पर ऐसा बोले उभरते स्टार पृथ्वी शॉ]


[@ बाथरूम में ये ले जाना भूल जाते हैं अक्षय कुमार]


[@ IPL : कोहली-एबी के नाम है सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड, ये हैं...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0