businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 136 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | July 28, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex goes down by 136 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 135.52 अंकों की गिरावट के साथ 25,991.23 पर और निफ्टी 41.75 अंकों की गिरावट के साथ 7,748.70 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 46.72 अंकों की तेजी के साथ 26,173.47 पर खुला और 135.52 अंकों यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 25,991.23 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,181.83 के ऊपरी और 25,900.25 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 2.45 अंकों की तेजी के साथ 7,792.90 पर खुला और 41.75 अंकों यानी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 7,748.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,799.90 के ऊपरी और 7,722.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 38.99 अंकों की गिरावट के साथ 9,139.22 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 70.53 अंकों की गिरावट के साथ 9,966.64 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.57 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.38 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.37 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.18 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.16 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के रियल्टी (2.69 फीसदी), धातु (1.51 फीसदी), तेल एवं गैस (1.29 फीसदी), वाहन (0.78 फीसदी) और बैंकिंग (0.69 फीसदी) सेक्टरों में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0