businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 70 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 24, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 70 points 73857मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 69.73 अंकों की तेजी के साथ 28,059.94 पर और निफ्टी 17.70 अंकों की तेजी के साथ 8,650.30 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 75.04 अंकों की तेजी के साथ 28,065.25 पर खुला और 69.73 अंकों या 0.25 फीसदी तेजी के साथ 28,059.94 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,108.39 के ऊपरी और 27,959.87 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 15.9 अंकों की तेजी के साथ 8,648.50 पर खुला और 17.70 अंकों या 0.21 फीसदी तेजी के साथ 8,650.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,661.05 के ऊपरी और 8,620.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 78.58 अंकों की तेजी के साथ 13,023.88 पर और स्मॉलकैप 81.35 अंकों की तेजी के साथ 12,515.13 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। तेल और गैस (1.49 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.30 फीसदी), ऊर्जा (1.15 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.73 फीसदी) और बिजली (0.69 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के तीन शेयरों में दूरसंचार (0.34 फीसदी), धातु (0.22 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.01 फीसदी) गिरावट देखी गई। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0