businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 48 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | July 27, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 48 points 62394मुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 47.81 अंकों की तेजी के साथ 28,024.33 पर और निफ्टी 25.15 अंकों की तेजी के साथ 8,615.80 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 0.38 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 27,976.14 पर खुला और 47.81 अंकों या 0.17 फीसदी तेजी के साथ 28,024.33 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,210.88 के ऊपरी और 27,899.93 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 8.75 अंकों की तेजी के साथ 8,599.40 पर खुला और 25.15 अंकों या 0.29 फीसदी तेजी के साथ 8,615.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,665.00 के ऊपरी और 8,572.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 74.65 अंकों की तेजी के साथ 12,495.88 पर और स्मॉलकैप 59.06 अंकों की तेजी के साथ 12,208.80 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (1.26 फीसदी), वित्त (0.93 फीसदी), बैंकिंग (0.89 फीसदी), आधारभूत धातु (0.75 फीसदी) और वाहन (0.71 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में स्वास्थ्य सेवाएं (0.75 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.51 फीसदी), ऊर्जा (0.39 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.23 फीसदी) और रियलिटी (0.08 फीसदी) रहे। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0