businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 41 अंकों की हल्की मजबूती

Source : business.khaskhabar.com | July 19, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 41 points 59160मुंबई। शेयर बाजार में मंगलवार को मजबूती दर्ज की गई। सेंसेक्स 40.96 अंकों की मजबूती के साथ 27,787.62 पर और निफ्टी 19.85 अंकों की बढत के साथ 8,528.55 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 43.39 अंकों की बढ़त के साथ 27790.05 पर खुला जबकि 40.96 अंकों की गिरावट के साथ 27,787.62 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,826.69 के उच्चतम जबकि 27,637.98 के निचले स्तरों को छुआ। निफ्टी 5.6 अंकों की मामूली बढत के साथ 8,514.30 पर खुला जबकि 19.85 अंकों की कमजोरी के साथ 8,528.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,540.05 के ऊपरी और 8,476.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रूख देखने को मिला। मिडकैप 21.92 अंकों की मजबूती के साथ 12,071.97 पर और स्मॉलकैप 12.76 अंकों की गिरावट के साथ 11,909.59 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में मजबूती रही। तेल-गैस में 1.90 फीसदी, ऊर्जा में 1.41 फीसदी, बिजली में 0.64 फीसदी, यूटिलिटीज में 0.54 फीसदी और स्वास्थ्य में 0.48 फीसदी की सर्वाधिक मजबूती रही।

छह क्षेत्रों में गिरावट रही, जिसमें तेज खपत उपभोक्ता वस्तुओं में 0.62 फीसदी, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 0.29 फीसदी, रियलिटी में 0.26 फीसदी, वित्त में 0.23 फीसदी और बैंकिंग में 0.15 फीसदी की गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0