businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 30 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 14, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 30 points 104188 मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। सेंसेक्स 30.49 अंकों की तेजी के साथ 27,673.60 पर और निफ्टी 10.05 अंकों की तेजी के साथ 8,583.40 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 69.11 अंकों की तेजी के साथ 27,712.22 पर खुला और 30.49 अंकों या 0.11 फीसदी तेजी के साथ 27,673.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,763.54 के ऊपरी और 27,548.18 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 20.65 अंकों की तेजी के साथ 8,594.00 पर खुला और 10.05 अंकों या 0.12 फीसदी तेजी के साथ 8,583.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,604.45 के ऊपरी और 8,549.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 107.66 अंकों की तेजी के साथ 13,419.62 पर और स्मॉलकैप 108.39 अंकों की तेजी के साथ 13,176.76 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। तेल और गैस (2.20 फीसदी), ऊर्जा (1.65 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.56 फीसदी), औद्योगिक (1.37 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (1.27 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के पांच सेक्टरों -दूरसंचार (0.76 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.73 फीसदी), धातु (0.52 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.50 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (0.21 फीसदी)- में गिरावट देखी गई।(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0