businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 287 अंकों की बढोतरी

Source : business.khaskhabar.com | May 27, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 287 points 39920मुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। सेंसेक्स 286.92 अंकों की तेजी के साथ 26,653.60 पर और निफ्टी 87.00 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 8,156.65 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 49.25 अंकों की तेजी के साथ 26,415.93 पर खुला और 286.92 अंकों या 1.09 फीसदी तेजी के साथ 26,653.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,677.43 के ऊपरी और 26,405.28 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 12.30 अंकों की तेजी के साथ 8,081.95 पर खुला और 87.00 अंकों या 1.08 फीसदी तेजी के साथ 8,156.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,164.20 के ऊपरी और 8,077.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी बढोतरी देखी गई। मिडकैप 155.76 अंकों की तेजी के साथ 11,347.03 पर और स्मॉलकैप 62.85 अंकों की तेजी के साथ 11,110.96 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। तेल और गैस (2.66 फीसदी), ऊर्जा (2.44 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (2.42 फीसदी), रियल्टी (1.51 फीसदी) और वित्त (1.37 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। दो सेक्टरों दूरसंचार (0.04 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.01 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0