businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 264 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 30, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 264 points 401242मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 263.86 अंकों की तेजी के साथ 37,332.79 पर और निफ्टी 74.95 अंकों की तेजी के साथ 11,023.25 पर बंद हुआ।
     
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 153.33 अंकों की तेजी के साथ 37,222.26 पर खुला और 263.86 अंकों या 0.71 फीसदी तेजी के साथ 37,332.79 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,397.97 के ऊपरी स्तर और 36,829.81 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 134.31 अंकों की तेजी के साथ 13,467.55 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 104.20 अंकों की तेजी के साथ 12,534.70 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 39.5 अंकों की तेजी के साथ 10,987.80 पर खुला और 74.95 अंकों या 0.68 फीसदी तेजी के साथ 11,023.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,042.60 के ऊपरी और 10,874.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.77 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.74 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.69 फीसदी), रियल्टी (1.25 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (1.05 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में -बिजली (0.59 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.46 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.27 फीसदी) और तेल व गैस (0.24 फीसदी) शामिल रहे।

(आईएएनएस)

[@ अखरोट है सेहत के लिए फायदेमंद]


[@ जेनिफर एनिस्टन नहीं रखती इसमें दिलचस्पी]


[@ बूझो तो जाने,ये चेहरा बच्ची का या बूढी का...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0