businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 216 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 29, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 216 points 51478मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 215.84 अंकों की तेजी के साथ 26,740.39 पर और निफ्टी 76.15 अंकों की बढोतरी के साथ 8,204.00 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 102.60 अंकों की तेजी के साथ 26,627.15 पर खुला और 215.84 अंकों या 0.81 फीसदी तेजी के साथ 26,740.39 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,776.17 के ऊपरी और 26,606.31 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 45.25 अंकों की तेजी के साथ 8,173.10 पर खुला और 76.15 अंकों या 0.94 फीसदी तेजी के साथ 8,204.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,212.40 के ऊपरी और 8,157.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 112.73 अंकों की तेजी के साथ 11,571.94 पर और स्मॉलकैप 151.42 अंकों की तेजी के साथ 11,691.57 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (3.15 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (1.86 फीसदी), बिजली (1.66 फीसदी), वाहन (1.51 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.43 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.14 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0