businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जीएसटी को मंजूरी बाद सेंसेक्स में 17 अंकों की बढत

Source : business.khaskhabar.com | Aug 04, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 17 points 65519मुंबई। देश के शेयर बाजार में गुरूवार को हल्की मजबूती देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 16.86 अंकों की बढत के साथ 27,714.37 पर और निफ्टी 6.25 अंकों की बढत के साथ 8,551.10 पर बंद हुआ।

राज्यसभा द्वारा  ऐतिहासिक वस्तु एवं सेवा कर :जीएसटी विधेयक को मंजूरी के बाद आज शेयर बाजार में चार दिन से चली आ रही गिरावट का सिलसिला थम गया तथा सेंसेक्स मामूली लाभ के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजार में मजबूती से भी यहां धारणा को बल मिला।

सेंसेक्स सुबह 202.37 अंकों की बढोतरी के साथ 27,899.88 पर खुला और 16.86 अंकों या 0.06 फीसदी तेजी के साथ 27,714.37 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,921.91 के ऊपरी और 27,627.97 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 55.1 अंकों की बढ़त के साथ 8,599.95 पर खुला और 6.25 अंकों या 0.07 फीसदी तेजी के साथ 8,551.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,601.40 के ऊपरी और 8,518.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 46.95 अंकों की तेजी के साथ 12,487.58 पर और स्मॉलकैप 47.29 अंकों की तेजी के साथ 12,127.78 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 12 सेक्टरों में तेजी देखी गई। रियल्टी (2.25 फीसदी), धातु (1.53 फीसदी), वाहन (1.35 फीसदी), दूरसंचार (1.00 फीसदी) और औद्योगिक (0.99 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.82 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.53 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.31 फीसदी), बैंकिंग (0.17 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुओं (0.12 फीसदी) की गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0