businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 134 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | July 04, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 134 points 53262मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गई। सेंसेक्स 133.85 अंकों की तेजी के साथ 27,278.76 पर और निफ्टी 42.35 अंकों की तेजी के साथ 8,370.70 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 169.53 अंकों की तेजी के साथ 27,314.44 पर खुला और 133.85 अंकों या 0.49 फीसदी तेजी के साथ 27,278.76 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,385.66 के ऊपरी और 27,251.06 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 48.4 अंकों की तेजी के साथ 8,376.75 पर खुला और 42.35 अंकों या 0.51 फीसदी तेजी के साथ 8,370.70 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,398.45 के ऊपरी और 8,364.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप में तेजी और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 69.07 अंकों की तेजी के साथ 11,926.63 पर और स्मॉलकैप 120.41 अंकों की तेजी के साथ 12,005.84 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (2.20 फीसदी),धातु (1.67 फीसदी), ऊर्जा (1.67 फीसदी), तेल और गैस (1.56 फीसदी) और औद्योगिक (1.55 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.32 फीसदी) में गिरावट देखी गई। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0