businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 118 अंकों की मजबूती

Source : business.khaskhabar.com | Aug 18, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 118 points 71482मुंबई। देश के शेयर बाजार गुरूवार को मजबूती के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 118.07 अंकों की मजबूती के साथ 28,123.44 पर और निफ्टी 49.20 अंकों की तेजी के साथ 8,673.25 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 72.27 अंकों की तेजी के साथ 28,077.64 पर खुला और 118.07 अंकों या 0.42 फीसदी मजबूती के साथ 28,123.44 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,214.17 के ऊपरी और 28,077.00 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 24.8 अंकों की तेजी के साथ 8,648.85 पर खुला और 49.20 अंकों या 0.57 फीसदी तेजी के साथ 8,673.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,690.70 के ऊपरी और 8,645.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 56.10 अंकों की तेजी के साथ 12,967.71 पर और स्मॉलकैप 123.49 अंकों की तेजी के साथ 12,403.69 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता सेवाएं (1.88 फीसदी), बिजली (1.83 फीसदी), बैंकिंग (1.64 फीसदी), वित्त (1.26 फीसदी) और दूरसंचार (1.21 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे धातु (0.55 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.48 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.42 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.29 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.12 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0