businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 102 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 24, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 102 points 110447मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 101.90 अंकों की तेजी के साथ 28,179.08 पर और निफ्टी 15.90 अंकों की तेजी के साथ 8,708.95 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 79.41 अंकों की तेजी के साथ 28156.59 पर खुला और 101.90 अंकों या 0.36 फीसदी तेजी के साथ 28,179.08 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,256.65 के ऊपरी और 28,075.95 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 16.8 अंकों की तेजी के साथ 8,709.85 पर खुला और 15.90 अंकों या 0.18 फीसदी तेजी के साथ 8,708.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,736.95 के ऊपरी और 8,684.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। मिडकैप 17.45 अंकों की गिरावट के साथ 13,584.93 पर और स्मॉलकैप 69.25 अंकों की तेजी के साथ 13501.46 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में तेजी रही। तेल और गैस (1.67 फीसदी), ऊर्जा (1.16 फीसदी), वाहन (0.84 फीसदी), बैंकिंग (0.60 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.57 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (0.96 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.94 फीसदी), पूंजीगत (0.67 फीसदी), दूरसंचार (0.42 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.33 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0