businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 100 अंकों की बढ़त, निफ्टी में भी तेजी

Source : business.khaskhabar.com | July 10, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 100 points nifty rises fastest 392675मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को कारोबारी अस्थिरता देखी गई। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हालांकि पिछले सत्र के मुकाबले कमजोरी के साथ खुले लेकिन उसके बाद उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहा। सेंसेक्स सुबह 9.48 बजे 111.47 अंकों की बढ़त के साथ 38,842.29 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी में भी 33 अंकों की तेजी के साथ 11,589 पर कारोबार चल रहा था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह नौ बजे पिछले सत्र से 28.83 अंक फिसलकर 38,701.99 पर खुलने के बाद शुरुआती कारोबार के दौरान 38,854.85 और 38,610.29 के बीच बना रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 19.75 अंकों की गिरावट के साथ 11,536.15 पर खुला, लेकिन बाद में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। हालांकि शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,593.10 जबकि निचला स्तर 11,516.39 रहा। (आईएएनएस)

[@ झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल]


[@ इस एलीट क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा, बने T20 के 9वें क्रिकेटर]


[@ 18 साल के लडके के पेट से निकला अविकसित भ्रूण!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0