businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 587 अंकों की भारी गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 22, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex falls by 587 points 399985मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 587.44 अंकों की गिरावट के साथ 36,472.93 पर और निफ्टी 182.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,736.40 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 27.21 अंकों की तेजी के साथ 37,087.58 पर खुला और 587.44 अंकों या 1.59 फीसदी गिरावट के साथ 36,472.93 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,087.58 के ऊपरी स्तर और 36,391.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 178.88 अंकों की गिरावट के साथ 13,080.60 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 270.89 अंकों की गिरावट के साथ 12,119.43 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.4 अंकों की गिरावट के साथ 10,905.30 पर खुला और 182.30 अंकों या 1.67 फीसदी गिरावट के साथ 10,736.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,908.25 के ऊपरी और 10,718.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से एक सेक्टर - सूचना प्रौद्योगिकी (0.30 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - रियल्टी (6.01 फीसदी), धातु (3.49 फीसदी), वित्त (2.69 फीसदी), तेल और गैस (2.63 फीसदी) और बैंकिंग (2.52 फीसदी)।

(आईएएनएस)

[@ गर्म पानी पीने के 8 कमाल के लाभ]


[@ मां के प्रेमी को ही दिल दे बैठी बेटी लेकिन....]


[@ 5टिप्स:हेल्दी रखे,फ्रेश फील कराये ग्रीन कलर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0