businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 350 अंक लुढक़ा, निफ्टी में 100 अंक से अधिक की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 02, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex falls 350 points 396810मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा का गोता लगाते हुए 36,664.26 तक गिरा। निफ्टी भी कमजोरी के साथ खुला और 100 अंकों से ज्यादा लुढक़र 10,869.80 पर आ गया।

आरंभिक कारोबार के दौरान सुबह 9.31 बजे सेंसेक्स 336.14 अंकों यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 36,682.18 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 104 अंकों यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 10,875.25 पर कारोबार कर रहा था।

 बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सत्र के आरंभ में कमजोरी के साथ 37,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 36,920.11 पर खुला और और 36,664.26 तक लुढक़ गया। पिछले सत्र में सेंसेक्स 37,018.32 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी कमजोरी के साथ 10,930.30 पर खुला और 10,935.35 तक उछला, लेकिन जल्द ही नीचे की ओर गोता लगाते हुए 10,869.80 पर आ गया। पिछले सत्र में निफ्टी 10,980 पर बंद हुआ था।

(आईएएनएस)

[@ महिला के शरीर में बनती है शराब,बिना पिए ही..]


[@ सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...]


[@ स्कूल में नाबालिग छात्र से संबंध बना हुई प्रेग्नेंट टीचर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0