businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बिकवाली के दबाव में 407 अंक लुढक़ा सेंसेक्स, निफ्टी में 107 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jun 21, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex ends 407 points lower nifty down 107 percent 389212मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को बिकवाल के दबाव के कारण भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 407.14 अंकों यानी 1.03 फीसदी लुढक़ कर 39,194.49 पर बंद हुआ और एनएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 107.65 अंकों की गिरावट के साथ 11,724.10 पर बंद हुआ।

व्यापार-जंग और भूराजनीतिक कारणों से कारोबारी रुझान कमजोर रहा जिससे कारण बिकवाली का भारी दबाव आने के से प्रमुख संवेदी सूचकांकों ने गोते लगाए। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई तेजी और देसी मुद्रा रुपये में आई कमजोरी का भी बाजार पर असर दिखा।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह नौ बजे मजबूती के साथ 39,608.25 पर खुला और 39,617.95 तक उछला। लेकिन, उसके बाद बिकवाली का दबाव आने के कारण कारोबार के दौरान सेंसेक्स लुढक़कर 39,121.30 तक आ गया। सेंसेक्स पिछले सत्र में जबरदस्त तेजी के साथ 39,601.63 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी कमजोरी के साथ 11,827.60 पर खुला और 11,827.95 तक उठा, लेकिन इसके बाद गिरावट आ गई और सूचकांक लुढक़ कर 11705.10 पर आ गया। कारोबार के आखिर में निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले 107.65 अंकों यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 11,724.10 पर बंद हुआ। निफ्टी पिछले सत्र में तेजी के साथ 11,831.75 पर बंद हुआ था।

बीएसई मिडकैप सूचकांक 55.51 अंकों यानी 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 14,624.59 पर बंद हुआ, मगर स्मॉलकैप सूचकांक 19.38 अंकों यानी 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 14,084.24 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 25 शेयरों में गिरावट रही जबकि चार में तेजी रही। वहीं, एनटीपीसी का शेयर सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स के सर्वाधिक गिरावट वाले पांच शेयरों में यस बैंक (4.36 फीसदी), मारुति (3.39 फीसदी), एचडीएफसी (2.63 फीसदी), कोल इंडिया (2.27 फीसदी) और हीरोमोटरकॉर्प (2.17 फीसदी) शामिल रहे। वहीं, सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में एसबीआई (1.28 फीसदी), इंडसइंड बैंक (0.92 फीसदी), वीईडीएल (0.23 फीसदी) और एक्सिस बैंक (0.06 फीसदी)शामिल रहे।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 17 में गिरावट रही जबकि दो सेक्टरों के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई के सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टरों में ऑटो (1.32 फीसदी), ऊर्जा (1.13 फीसदी), दूरसंचार (1.08 फीसदी), एफएमसीजी (0.91 फीसदी) और हेल्थकेयर (0.84 फीसदी) शामिल रहे। वहीं, बेसिक मेटेरियल्स (0.14 फीसदी) और पावर (0.10 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई पर कुल 2,868 प्रतिभूतियों में कारोबार हुआ जिनमें से 1,299 में तेजी रही जबकि 1,401 में गिरावट दर्ज की गई और सत्र के आखिर में 168 में कोई बदलाव नहीं दर्ज किया गया।

भारतीय मुद्रा रुपये में भी डॉलर के मुकाबले कमजोरी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले सत्र से 31 पैसे की कमजोरी के साथ 69.75 पर खुला और 13 पैसे की कमजोरी के साथ 69.57 पर बंद हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में पिछले सत्र में रही तेजी के कारण देसी मुद्रा पर दबाव आया है।(आईएएनएस)

[@ मां-बाप ने स्कूल नहीं भेजा तो बच्चों ने बुलाई पुलिस.... ]


[@ फिट रहने में वसायुक्त चॉकलेट और मांस अधिक मददगार]


[@ टेलीविजन की इस अभिनेत्री को हुई 2 साल की सजा ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0