businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 300 अंक गिरा, निफ्टी 100 अंक टूटा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 16, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex drops 300 points nifty breaks 100 points 438041मुंबई़। विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में गुरूवार को कारोबार की शुरूआत गिरावट के साथ हुई। आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा टूटा और निफ्टी में भी 100 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामले और विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से कमजोरी कारोबारी रूझान के कारण घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

सुबह 9.27 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 241.94 अंकों यानी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 30137.87 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 74.35 अंकों यानी 0.83 फीसदी की कमजोरी के साथ 8850.95 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 284.30 अंकों की गिरावट के साथ और 30095.51 पर खुला और 30016.17 तक लुढ़का।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफटी भी पिछले सत्र से 74.05 अंकों की कमजोरी के साथ 8851.25 पर खुला और 8821.90 तक गिरा। (आईएएनएस)

[@ नानी ने दिया नातिन को जन्म! जानिए,कैसे हुआ ये]


[@ ताबूत के अंदर मिले 3,000 साल पुराने फिंगरप्रिंट]


[@ लहसुन में समाए हैं सेहत के राज... ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0