businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 461 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Apr 28, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 461 points 32355मुंबई। शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 461.02 अंकों की गिरावट के साथ 25,603.10 पर और निफ्टी 132.65 अंकों की गिरावट के साथ 7,847.25 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 14.16 अंकों की तेजी के साथ 26,078.28 पर खुला और 461.02 अंकों या 1.77 फीसदी गिरावट के साथ 25,603.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,100.54 के ऊपरी और 25,561.17 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 12.50 अंकों की कमजोरी के साथ 7,967.40 पर खुला और 132.65 अंकों या 1.66 फीसदी कमजोरी के साथ 7,847.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,992.00 के ऊपरी और 7,834.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 86.37 अंकों की गिरावट के साथ 11,018.47 पर और स्मॉलकैप 116.48 अंकों की गिरावट के साथ 11,025.93 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से एक सेक्टर रियल्टी (1.68 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे तेल एवं गैस (2.18 फीसदी), धातु (2.16 फीसदी), ऊर्जा (2.11 फीसदी), बिजली (2.01 फीसदी) और वाहन (1.99 फीसदी)।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0