businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट,सेंसेक्स 44 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Jun 19, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex down by 44 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 44.45 अंकों की गिरावट के साथ 25,201.80 पर और निफ्टी 17.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,540.70 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 80.84 अंकों की तेजी के साथ 25,327.09 पर खुला और 44.45 अंकों यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 25,201.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,425.85 के ऊपरी और 25,069.66 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। टीसीएस (2.23 फीसदी), इंफोसिस (2.09 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.41 फीसदी), विप्रो (1.25 फीसदी) और सन फार्मा (1.09 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे ओएनजीसी (5.13 फीसदी), मारूति सुजुकी (2.48 फीसदी), आरआईएल (2.38 फीसदी), कोल इंडिया (1.94 फीसदी) और गेल इंडिया (1.87 फीसदी)। निफ्टी 21.85 अंकों की तेजी के साथ 7,580.05 पर खुला और 17.50 अंकों यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 7,540.70 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,606.45 के ऊपरी और 7,502.55 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 37.90 अंकों की गिरावट के साथ 8,997.35 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 30.66 अंकों की गिरावट के साथ 9,842.98 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई।

सूचना प्रौद्योगिकी (1.89 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.36 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.94 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.59 फीसदी) और वाहन (0.28 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के तेल एवं गैस (3.11 फीसदी), बैंकिंग (0.91 फीसदी), धातु (0.84 फीसदी), बिजली (0.80 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.60 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कारोबार का रूझान नकारात्मक रहा। कुल 1,400 शेयरों में तेजी और 1,605 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 83 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0