businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 39 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 06, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex down by 39 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 38.96 अंकों की गिरावट के साथ 26,265.24 पर और निफ्टी 1.15 अंकों की मामूली कमजोरी के साथ 7,954.30 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 20.19 अंकों की गिरावट के साथ 26,284.01 पर खुला और 38.96 अंकों या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 26,265.24 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,438.86 के ऊपरी और 26,190.18 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 1.10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 7,956.55 पर खुला और 1.15 अंकों या 0.01 फीसदी गिरावट के साथ 7,954.30 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,002.65 के ऊपरी और 7,926.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रूख रहा। मिडकैप 44.83 अंकों की गिरावट के साथ 10,826.63 पर और स्मॉलकैप 67.03 अंकों की गिरावट के साथ 11,052.33 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी रही, जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी (0.80 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.67 फीसदी), बैंकिंग (0.64 फीसदी), तेल एवं गैस (0.32 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.31 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। पांच सेक्टरों स्वास्थ्य सेवा (2.84 फीसदी), बिजली (1.01 फीसदी), वाहन (0.74 फीसदी), धातु (0.40 फीसदी) और तेज उपभोक्ता खपत वस्तु (0.14 फीसदी) में गिरावट रही।

(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0