businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 324 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 16, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex down by 324 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 324.05 अंकों की गिरावट के साथ 26,492.51 पर और निफ्टी 109.10 अंकों की गिरावट के साथ 7,932.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 38.34 अंकों की तेजी के साथ 26,854.90 पर खुला और 324.05 अंकों या 1.21 फीसदी गिरावट के साथ 26,492.51 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,861.29 के ऊपरी और 26,464.03 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 5.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,036.60 पर खुला और 109.10 अंकों या 1.36 फीसदी गिरावट के साथ 7,932.90 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 8,044.90 के ऊपरी और 7,925.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (3.42 फीसदी), बिजली (3.26 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.70 फीसदी), तेल एवं गैस (2.67 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.56 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0