businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 128 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | May 04, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 128 points 33968मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 127.97 अंकों की गिरावट के साथ 25,101.73 पर और निफ्टी 40.45 अंकों की गिरावट के साथ 7,706.55 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 18.83 अंकों की गिरावट के साथ 25,210.87 पर खुला और 127.97 अंकों या 0.51 फीसदी गिरावट के साथ 25,101.73 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,245.70 के ऊपरी और 25,061.04 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 22.85 अंकों की गिरावट के साथ 7,724.15 पर खुला और 40.45 अंकों या 0.52 फीसदी गिरावट के साथ 7,706.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,749.00 के ऊपरी और 7,697.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 135.43 अंकों की गिरावट के साथ 10,933.93 पर और स्मॉलकैप 108.07 अंकों की गिरावट के साथ 10,924.46 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से एक सेक्टर सूचना प्रौद्योगिकी (0.23 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (3.49 फीसदी), औद्योगिक (2.80 फीसदी), रियल्टी (2.29 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.08 फीसदी) और वाहन (2.05 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0