businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 106 अंक नीचे लुढका

Source : business.khaskhabar.com | Aug 20, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex down by 106 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 106.38 अंकों की गिरावट के साथ 26,314.29 पर और निफ्टी 22.20 अंकों की गिरावट के साथ 7,875.30 पर बंद हुआ। निफ्टी ने इस दौरान अपने अब तक के जीवन काल का ऎतिहासिक ऊपरी स्तर छुआ।

सुबह सेंसेक्स 75.62 अंकों की तेजी के साथ 26,496.29 पर खुला और 106.38 अंकों यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 26,314.29 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,504.52 के ऊपरी और 26,277.61 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 18.30 अंकों की तेजी के साथ 7,915.80 पर खुला और 22.20 अंकों यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 7,875.30 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,922.70 के ऎतिहासिक ऊपरी और 7,864.05 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में हालांकि तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 5.48 अंकों की तेजी के साथ 9,276.34 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 94.71 अंकों की तेजी के साथ 10,263.51 पर बंद हुआ।

पांच सेक्टरों स्वास्थ्य सेवाएं (2.93 फीसदी), बिजली (0.73 फीसदी), रियल्टी (0.52 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.23 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.10 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। तेल एवं गैस (1.32 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.70 फीसदी), वाहन (0.56 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.51 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.33 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0