businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 488 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | May 08, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 488 points in stock market 382210मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 487.50 अंकों की गिरावट के साथ 37,789.13 पर और निफ्टी 138.45 अंकों की गिरावट के साथ 11,359.45 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 32.45 अंकों की गिरावट के साथ 38,244.18 पर खुला और 487.50 अंकों या 1.27 फीसदी गिरावट के साथ 37,789.13 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,248.57 के ऊपरी और 37,743.07 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से तीन शेयरों, एचसीएल टेक (0.48 फीसदी) व टीसीएस (0.11 फीसदी) में तेजी रही तथा एशियन पेंट सपाट रहा।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - रिलायंस (3.35 फीसदी), बजाज फाइनेंस बैंक (3.22 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.80 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (2.53 फीसदी) और वीईडीएल (2.51 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 139.50 अंकों की गिरावट के साथ 14,383.19 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 172.47 अंकों की गिरावट के साथ 14,129.34 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 19.20 अंकों की गिरावट के साथ 11,478.70 पर खुला और 138.45 अंकों या 1.20 फीसदी गिरावट के साथ 11,359.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,479.10 के ऊपरी और 11,346.95 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। ऊर्जा (2.51 फीसदी), रियल्टी (2.13), बिजली (1.62 फीसदी), यूटीलिटीज (1.44 फीसदी) व तेल एवं गैस (1.36 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 887 शेयरों में तेजी और 1,969 में गिरावट रही।
(आईएएनएस)

[@ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की टॉप-6 पारियां]


[@ वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी]


[@ घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0