businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

Bullion News: सेंसेक्स में 463 अंकों की भारी गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 01, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 463 points 396729मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 462.80 अंकों की गिरावट के साथ 37,018.32 पर और निफ्टी 105.40 अंकों की गिरावट के साथ 10,980.00 पर बंद हुआ।    
     
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 93.94 अंकों की गिरावट के साथ 37,387.18 पर खुला और 462.80 अंकों या 1.23 फीसदी गिरावट के साथ 37,018.32 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,387.18 के ऊपरी स्तर और 36,694.18 के निचले स्तर को छुआ।    
     
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 116.86 अंकों की गिरावट के साथ 13,526.52 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 140.24 अंकों की गिरावट के साथ 12,551.94 पर बंद हुआ।
     
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 57.8 अंकों की गिरावट के साथ 11,060.20 पर खुला और 138.00 अंकों या 1.24 फीसदी गिरावट के साथ 10,980.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,076.75 के ऊपरी और 10,881.00 के निचले स्तर को छुआ।   
     
बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों में तेजी रही, जिसमें ऊर्जा (0.51 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.21 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.05 फीसदी) शामिल रहे।
 
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - धातु (3.37 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.49 फीसदी), दूरसंचार (2.35 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.07 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (1.92 फीसदी)।
(आईएएनएस)

[@ इस एलीट क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा, बने T20 के 9वें क्रिकेटर]


[@ हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड, एक्ट्रेस समेत 2 मॉडल्स अरेस्ट]


[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0