businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 205 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Jan 21, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 205 points 425703मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 205.10 अंकों की गिरावट के साथ 41,323.81 पर और निफ्टी 54.70 अंकों की गिरावट के साथ 12,169.85 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सुबह 41.34 अंकों की गिरावट के साथ 41,487.57 पर खुला और 205.10 अंकों या 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 41,323.81 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 41,532.59 के ऊपरी स्तर और 41,294.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट रही व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 32.19 अंको की गिरावट के साथ 15,586.67 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 0.59 अंकों की मामूली तेजी के साथ 14,651.76 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 29.25 अंकों की गिरावट के साथ 12,195.30 पर खुला और 54.70 अंकों या 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 12,169.85 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 12,230.05 के ऊपरी स्तर पर और 12,162.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार ( 2.12 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.11 फीसदी) व ऊर्जा (2.12 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - बिजली (1.47फीसदी), रियल्टी (1.44 फीसदी), धातु (1.32 फीसदी), ऑटो (1.32फीसदी) व यूटीलीटिज (1.04 फीसदी)।

--आईएएनएस

[@ अब इसमें हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे राजकुमार राव ]


[@ 5 अनोखे होम टिप्स से पाएं खूबसूरत त्वचा ]


[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0