businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 189 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 28, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 189 points 400943मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 189.43 अंकों की गिरावट के साथ 37,451.84 पर और निफ्टी 59.25 अंकों की गिरावट के साथ 11,046.10 पर बंद हुआ।    
     
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 14.5 अंकों की तेजी के साथ 37,655.77 पर खुला और 189.43 अंकों या 0.50 फीसदी गिरावट के साथ 37,451.84 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,687.82 के ऊपरी स्तर और 37,249.19 के निचले स्तर को छुआ।    
     
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 124.26 अंकों की गिरावट के साथ 13,355.69 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 80.32 अंकों की गिरावट के साथ 12,508.46 पर बंद हुआ।
     
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.05 अंकों की गिरावट के साथ 11,101.30 पर खुला और 59.25 अंकों या 0.53 फीसदी गिरावट के साथ 11,046.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,129.65 के ऊपरी और 10,987.65 के निचले स्तर को छुआ।   
     
बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों में तेजी रही, जिसमें रियल्टी (1.86 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.27 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.06 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - धातु (3.40 फीसदी), वाहन (1.91 फीसदी), बिजली (1.52 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.27 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (1.18 फीसदी)।
(आईएएनएस)

[@ अण्डा सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी]


[@ इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप]


[@ गजब! अजगर और मगर के बीच रहता है ये परिवार]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0