businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 31,000 के पार, निफ्टी 9000 से उपर

Source : business.khaskhabar.com | Mar 27, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex crosses 31000 nifty above 9000 435561मुंबई। कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में होने वाले आर्थिक नुकसान के लिए सरकार की ओर राहत पैकेज की घोषणा से उत्साहित देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को फिर जबरदस्त तेजी रही।

सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंकों की छलांग लगाकर 31,000 के पार चला गया और निफ्टी भी 9000 के उपर तक उछला।

सुबह 9.24 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 870.51 अंकों यानी 2.91 फीसदी की तेजी के साथ 30,817.28 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 281.10 अंकों यानी 3.25 फीसदी की तेजी के साथ 8,922.55 पर कारोबार कर रहा था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज-बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 801.40 अंकों की तेजी के साथ 30,74.81 पर खुला और 31105.11 तक उछला, हालांकि शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 30,679.04 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज-एनएसई के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 307.65 अंकों की बढ़त के साथ 8949.10 पर खुला और 9026.85 तक उछला। आरंभिक कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 890.55 रहा। (आईएएनएस)

[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]


[@ हू-ब-हू मधुबाला जैसे लग रही है ये टीवी अभिनेत्री]


[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0