businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 5 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 27, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex closes with meagre rise of 5 points 50639 मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मामूली तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 5.25 अंकों की तेजी के साथ 26,402.96 पर और निफ्टी 6.10 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 8,094.70 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 49.90 अंकों की गिरावट के साथ 26,347.81 पर खुला और 5.25 अंकों या 0.02 फीसदी तेजी के साथ 26,402.96 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,493.51 के ऊपरी और 26,262.72 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 49.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,039.35 पर खुला और 6.10 अंकों या 0.08 फीसदी तेजी के साथ 8,094.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,120.65 के ऊपरी और 8,039.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 90.64 अंकों की तेजी के साथ 11,404.05 पर और स्मॉलकैप 171.12 अंकों की तेजी के साथ 11,449.75 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। स्वास्थ्य सेवाएं (2.01 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.91 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.62 फीसदी), रियल्टी (1.29 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.25 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के चार सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.86 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.66 फीसदी), वाहन (0.25 फीसदी) और दूरसंचार (0.13 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0