businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मजबूत शुरुआत के बाद 200 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी फिसला

Source : business.khaskhabar.com | Oct 01, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex breaks 200 points after strong start nifty also slips 406575नई दिल्ली। विदेशी बाजार से मिले मजबूत संकेतों से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई, मगर बाद में बिकवाली का दबाव बढ़ने से सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा लुढ़का जबकि निफ्टी 68 अंक नीचे फिसला। पूर्वाह्न् 10.29 बजे सेंसेक्स 99.81 अंकों यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 38,567.52 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 28.40 अंकों यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 11,446.05 पर बना हुआ था।

इससे पहले सुबह नौ बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 146 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ 38,813.48 पर खुला और 38,923.78 तक उछला, लेकिन जल्द ही बिकवाली बढ़ने से सूचकांक फिसलकर 38,434.25 पर आ गया। पिछले सत्र में सेंसेक्स 38,667.33 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी मजबूती के साथ 11,515.40 पर खुला और 11,554.20 तक उछला। बाद में बिकवाली के दबाव में निफ्टी फिसलकर 11,406.50 पर आ गया। पिछले सत्र में निफ्टी 11,474.45 पर बंद हुआ था। (आईएएनएस)

[@ अण्डा सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी]


[@ मां-बाप ने स्कूल नहीं भेजा तो बच्चों ने बुलाई पुलिस.... ]


[@ पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0