businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Mar 30, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex breaks 1100 points nifty falls by 300 points 435960मुंबई। कोरोना के कहर का असर बाजार में सोमवार को भी बना रहा। आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स पिछले सत्र से 1100 अंकों से ज्यादा लुढ़ककर फिर 29000 के नीचे आ गया। निफ्टी भी 300 अंकों से ज्यादा टूटकर 8400 के नीचे गिर गया।

सुबह 10.12 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 631.21 अंकों यानी 2.21 फीसदी की गिरावट के साथ 29,184.38 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 161.95 अंकों यानी 1.87 फीसदी की गिरावट के साथ 8,498.30 पर कारोबार कर रहा था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह के मुकाबले 589.04 अंकों की गिरावट के साथ 29,226.55 पर खुला और 28,708.83 तक लुढ़का।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 274.30 अंकों की गिरावट के साथ 8,385.95 पर खुला और 8,333.60 तक लुढ़का। (आईएएनएस)

[@ महिला के शरीर में बनती है शराब,बिना पिए ही..]


[@ सलमान शाहरूख से अपनी तुलना पर क्या बोले आमिर खान]


[@ अदिति बोलीं, ज्यादातर लोग सोचते हैं कि 30 मिनट...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0