businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी में भी भारी गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Apr 21, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex breaks 1000 points nifty also falls heavily 438607मुंबई़। घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को कोरोना के कहर के चलते फिर कोहराम का आलम था। विदेशी बाजारों से मिले निराशाजनक संकेतों सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी मे भी 292 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। तेल के दाम में आई भारी गिरावट के कारण विदेशी शेयर बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का भारी दबाव बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से सेंसेक्स 811.81 अंकों की गिरावट के साथ 30,836.19 पर खुला और 30634.41 तक लुढ़का।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 244.90 अंकों की गिरावट के साथ 9016.95 पर खुला और 8969.70 तक लुढ़का। (आईएएनएस)

[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]


[@ निसार अहमद को नहीं डिगा सकी पैसों की कमी, पिता चलाते हैं रिक्शा]


[@ भारत की बेखौफ बल्लेबाजी से बेहद प्रभावित बीसीसीआई चीफ गांगुली]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0